Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Karnataka: 'वक्त बताएगा मैं सीएम बनूंगा या नहीं', राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों पर बोले डीके शिवकुमार

Karnataka: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों पर दार्शनिक अंदाज में जवाब देने से किनारा कर लिया। चामराजनगर में उन्होंने कहा, "समय और मुहूर्त ही इसका जवाब देंगे। आप ही भगवान हैं। जनता ही भगवान है।"

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी के अंदर उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस हाई कमांड जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन और बहुप्रतीक्षित राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल पर फैसला ले सकता है, क्योंकि राज्य सरकार ने सत्ता में तीन साल पूरे कर लिए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि पार्टी हाईकमान जल्द ही मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार को नई दिल्ली बुला सकता है, ताकि मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सत्ता की खींचतान पर सौहार्दपूर्ण ढंग से चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। 2023 में सरकार का गठन हुआ था।

इस बीच, बेंगलुरू में गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देगा, अगर ये मामला उनके सामने है। उन्होंने कहा, "बेवजह वे ऐसा क्यों करेंगे? बदलाव का सवाल किसने उठाया है? कल खुद उप-मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने किसी भी बदलाव की मांग नहीं की है।"