Breaking News

बांग्लादेश चुनाव 2026: दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी मतदान हुआ     |   केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ अब विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी     |   'घूसखोर पंडत' पर SC ने मेकर्स से कहा, ‘बदला हुआ नाम बताओ, तभी रिलीज को मंजूरी’     |   पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बच्चों से फोन पर बात कर पाएंगे इमरान खान     |   पंजाब CM भगवंत मान की अहम बैठक, नशे के खिलाफ अभियान का लिया जायजा     |  

कानपुर: लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

यूपी के कानपुर में चर्चित लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के 90 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश करेगी। शिवम हिट एंड रन मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था।

बता दें कि 8 फरवरी को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपनी लैंबार्गिनी कार से कानपुर में वीआईपी रोड पर जा रहा था। कार के पीछे एक गाड़ी में बाउंसर भी चल रहे थे। रेव-3 मॉल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले ई-रिक्शा, फिर बाइक और एक पैदल जा रहा है व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खंबे से टकरा गई। यह सब कुछ ही पल में हुआ। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाउंसरों ने ड्राइविंग सीट से शिवम मिश्रा को गोद में उठाकर निकाला। पहले केस में पुलिस का नरम रुख देखने को मिला। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।पहले शिवम मिश्रा को कार का चालक नहीं माना जा रहा है। ड्राइवर ने खुद कार चलाने का दावा करते हुए कोर्ट में सरेंडर किया था लेकिन कोर्ट ने नहीं माना। मामला गंभीर होता देख पुलिस ने कार चालक के रूप में शिवम की पुष्टि की और एफआईआर दर्ज की। 12 फरवरी को पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।