उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह हत्या और लूट के 40 मामलों में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्माने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के हरखौली गांव के निवासी अमजद (36) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अमजद के अपने साथियों के साथ क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुढ़ाना थानाक्षेत्र के एक जंगल में घेराबंदी की और इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमजद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उप-निरीक्षक (एसआई) संदीप चौधरी और कांस्टेबल अशफाक समेत दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संजय वर्मा के मुताबिक, अमजद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढ़ाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अमजद हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में लूट और हत्या के 40 मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
UP: मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमजद ढेर
You may also like
Ghooskhor Pandat Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'नाम बदले जाने तक फिल्म रिलीज की इजाजत नहीं'.
हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थरों से कुचलकर युवक-युवती की हत्या.
ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत.
Ranveer Singh Threat Update : VPN से भेजा गया वॉयस नोट, जांच में जुटी पुलिस.