Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलीं कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मिलने पहुंचीं। कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक बयान को लेकर जारी विवाद के बीच दोनों की मुलाकात हुई। 37 साल की कंगना रनौत ने कहा उन्हें पार्टी की गरिमा बनाए रखनी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के साथ चलना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एच. एस. अहीर के सोशल मीडिया हैंडल पर कंगना रानौत और मंडी शहर पर पोस्ट किए जाने के बाद से ही कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है। 

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी का हमेशा से मानना ​​रहा है कि सार्वजनिक चर्चा में ऐसी भाषा के लिए कोई जगह नहीं है और श्रीनेत की सफाई के बाद मामला खत्म हो जाना चाहिए।