Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

Punjab: लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Punjab: पंजाब के लुधियाना में जगराओं शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े 25 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर लुधियाना (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि सिंह निजी कारणों से शहर आया था और पांच-छह हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा और फिर सरेआम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।