Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कर्नाटक: केएसआरटीसी ने पॉइंट-टू-पॉइंट सेवाओं के लिए 100 नई 'अश्वमेध क्लासिक' बसें लॉन्च की

Bengaluru: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को बेंगलुरू में 100 नई डिजाइन वाली 'अश्वमेध क्लासिक' पॉइंट-टू-पॉइंट एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की लॉन्च की गई, ये नई बसें जिला मुख्यालय और बेंगलुरू के बीच पॉइंट-टू-पॉइंट पर चलेंगी।

इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य परिवहन के बेड़े में 5,800 बसें शामिल की जाएंगी।