Breaking News

पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |   लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरज़ू बिश्नोई ने अभिनेता आमिर खान को दी धमकी     |   ‘मेरी मर्जी के बिना कुछ भी मत देना’, वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम     |   कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब 'शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन' हुआ     |  

J-K: उधमपुर में सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी, एक जवान शहीद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले दूरदराज के वन क्षेत्र में शनिवार को सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश में संयुक्त अभियान फिर से शुरू किया, इस बीच आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक की तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी और शनिवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।