Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

'बिहार विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर लड़ने को तैयार', जीतन राम मांझी का चौंकाने वाला बयान

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बुधवार को संकेत दिया कि वो बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से आधी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वो अब 15 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वर्तमान में चार विधायक हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जो रामधारी सिंह दिनकर की युद्ध कविता "रश्मिरथी" के प्रसिद्ध अंश से प्रेरित है। जिसमें लिखा है कि भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के साथ शांति स्थापित करने की कोशिश की थी, लेकिन दुर्योधन की जिद ने महाभारत को जन्म दिया।

मांझी ने बीजेपी को संबोधित करते हुए लिखा, "हो न्याय अगर तो आधा दो।" ये बात वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े द्वारा सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए उनके आवास पर आने के तीन दिन बाद कही गई है।

मांझी ने आगे लिखा, "पर उसमें भी अगर बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम" — यानी अगर पूरा न्याय देना संभव न हो, तो 15 सीटें ही दे दी जाएं और बाकी सीटें अपने लिए रखो।" मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग से "मान्यता प्राप्त" करने के लिए कम से कम आठ सीटें जीतनी होंगी।