Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

झारखंड के बीजेपी विधायक जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में शामिल

Jharkhand Politics: जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि, "परिस्थिति ऐसा लगा जब मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। हमारे जो पिता के सपने है, जो विचार है मैं उस दल में नहीं पाया। और महागठबंधन का हमेशा मेरे पिता जी एक समर्थक रहे हैं। आज मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि आज पूरे देश में इंडिया गठबंधन जो राहुल जी के नेतृत्व में दोड़ रहा है वो 2024 में इसका रिजल्ट हम सब दिखाएंगे। इसलिए आज मैं तहे दिल से और अंतरआत्मा से अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए और झारखंड में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए आज इस कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।" 

झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पटेल मांडू से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वे बीेजेपी छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी को राज्य के आदिवासियों के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पटेल ने कहा, "मैं अपने पिता की विचारधारा को आगे बढ़ाने और झारखंड में इंडिया ब्लॉक को मजबूत बनाने के लिए आज कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।"

पटेल टेकलाल महतो  के पुत्र हैं, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापकों और प्रमुख सदस्यों में से एक थे।