Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

झारखंड के स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, सीएम सोरेन ने 25 प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand: झारखंड 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। वैसे इसके जश्न की शुरुआत 11 नवंबर से ही हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन रांची समेत कई और जिलों में घूम-घूमकर जनता को सरकार के कामों और प्रदेश के गठन के 25 वर्षों के सफर से अवगत कराएंगे। इस मौके पर बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश में विकास को और गति देने का भरोसा जताया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ फोटो खिचवाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पार्टी विधायक कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

हेमंत सोरेन ने कहा, "अब झारखंड के विकास की गति में और बड़ी तेजियां देखने को हमें मिलेगा और राज्य का श्रीजन का या राज्य बनने का सपना बहुत तेजी से पूरा होते हुए हम सब लोग देखेंगे।"