Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सिर में लगी चोट, एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई है। उनके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में एयरलिफ्ट करके लाया जा रहा है। जमशेदपुर में एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी। रामदास सोरेन को पहले जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दिमाग में गंभीर चोट लगने की वजह से खून का थक्का जमने की बात कही।

जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया को बताया, "रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया जा रहा है। मैंने दिल्ली अपोलो के निदेशक से बात की है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि मंत्री के अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा।" वरिष्ठ बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामदास सोरेन को अचानक बढ़े हुए दबाव के कारण ब्रेन हैमरेज हुआ है।

उन्होंने कहा, "उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।" झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया,  "रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वो बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके दिमाग में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया।"