Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पीएम मोदी की गुजरात को सौगात, 2993 करोड़ की लागत से बने 1.3 लाख घरों का किया उद्घाटन

Jamnagar: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और घर मिलने पर खुशी जताई। लाभार्थी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो बहुत खुश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी शनिवार को कहा कि आज इतिहास रचने का समय है और देश का हर व्यक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने गुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 1.3 लाख घरों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है और उसकी योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, ओबीसी और जनजातीय समुदाय के लोग हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बातचीत भी की।