Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

शीतलहर की चपेट में जम्मू, जनजीवन अस्त-व्यस्त

जम्मू में शनिवार को शीतलहर की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विजिबिलिटी कम होने की वजह से उड़ानें भी प्रभावित हुईं। जम्मू हवाई अड्डे पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विमान भी नहीं उतर सका। उप-राष्ट्रपति के विमान को पठानकोट की तरफ मोड़ दिया गया, जहां से वे बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन करने के लिए सड़़क के रास्ते जम्मू के कठुआ पहुंचे।