जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रविवार को आईटीआई मेंढर में पोलिंग कर्मचारियों की ट्रेनिंग का पहला दौर शुरू हुआ। कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें वोटिंग और पोलिंग बूथ की निगरानी करना और किसी भी गड़बड़ी की फौरन रिपोर्ट करना शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोलिंग कर्मचारी अपनी ड्यूटी करते हुए वोट डाल सकें- इसका भी बंदोबस्त किया जा रहा है। 90 सदस्यों की जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक तीन दौर में होंगे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.