Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: उधमपुर ईस्ट सीट का लेखा-जोखा

जम्मू कश्मीर में 2022 में परिसीमन के बाद उधमपुर ईस्ट सीट वजूद में आई थी। लोगों ने नई विधानसभा सीट का स्वागत किया है। उन्हें उम्मीद है कि जिले को छोटे विधानसभा सीटों में बांटने से हर सीट पर धन का ज्यादा आवंटन होगा, जिससे विकास की रफ्तार तेज होगी।

कई लोगों को उम्मीद है कि इस बार भारी तादाद में वोटिंग होगी। उनका कहना ​​है कि हाल में लोकसभा चुनाव में वोटरों का हाई टर्न आउट अच्छा संकेत है। उन्हें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव के बाकी दो दौर में भी बड़ी संख्या में वोटर उमड़ेंगे। उधमपुर ईस्ट उन 40 विधानसभा सीट में एक है, जहां एक अक्टूबर को तीसरे और अंतिम दौर में वोट डाले जाएंगे।