Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जगदीप सिंह चीमा ने छोड़ा अकाली दल का साथ, भाजपा में हुए शामिल

Chandigarh: पूर्व शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता जगदीप सिंह चीमा सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। चीमा, पंजाब के पूर्व मंत्री रंधीर सिंह चीमा के बेटे हैं। उन्होंने 2012 में अमलोह और 2022 में फतेहगढ़ साहिब विधानसभा चुनाव अकाली दल के टिकट पर लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए।

उनके बीजेपी में शामिल होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे। बीजेपी में चीमा का स्वागत करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि जो लोग पंजाब के विकास और प्रगति को देखना चाहते हैं, वे बीजेपी से जुड़ना पसंद कर रहे हैं।

आप सरकार पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि 2022 में सत्ता में आने के बाद से भगवंत मान सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं से किया वादा भी पूरा नहीं कर पाई, हर महिला को ₹1,000 प्रति माह देने का वादा सिर्फ चुनावी जुमला साबित हुआ।

वहीं, शर्मा ने कहा कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ के तहत योग्य महिलाओं को ₹2,100 प्रति माह दे रही है और किसानों को सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी मिल रहा है।