Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

झारखंड: जेएमएम को खेला होने का डर, विधायकों को हैदराबाद भेजने की तैयारी

Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही मौजूदा सरकार पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने 47 विधायकों के साथ राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। दूसरी ओर राज्यपाल ने अब तक सरकार बनाने का न्योता किसी को नहीं दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या झारखंड में कुछ बड़ा राजनैतिक खेल हो सकता है। 

विधायकों के दूसरे पाले में जाने की आशंका को देखते हुए जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को पहले सर्किट हाउस में रुकवाया गया था। अब खबर है कि स्पेशल फ्लाइट से सभी एमएलए को हैदराबाद भेजे जाने की तैयारी है। सूत्रों ने कहा कि हमारे विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने के लिए दो चार्टर्ड विमान एक 12 सीटों वाला और दूसरा 37 सीटों वाला बुक किया गया है।

एक विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए राजभवन से निमंत्रण मिलने में देरी को देखते हुए जेएमएम अपने विधायकों के अवैध खरीद-फरोख्त के प्रयास को रोकने के लिए झारखंड से बाहर शिफ्ट कर सकता है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता चंपई सोरेन ने कहा कि वे सरकार बनाने के लिए राजभवन से निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि 81 सदस्यीय विधानसभा में उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है।