Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली बीजेपी में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक देवेंदर सिंह बबली सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा झज्जर के जिला प्रधान संजय कबलाना और पुलिस सेवा से हाल ही में इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह, हरियाणा के सह-प्रभारी विप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में इन नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर बबली ने कहा, "मैं बीजेपी में शामिल हुआ हूं क्योंकि वो राज्य को आगे ले जाना चाहती है और वो हरियाणा के लोगों का सम्मान करती है। हम मिलकर तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।"

बिप्लब कुमार देब ने कहा, "चुनाव के समय जनता का समर्थन और बड़ी-बड़ी हस्तियों का बीजेपी में शामिल होना दिखाता है कि हरियाणा की जनता चाहती है कि बीजेपी राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाए। हम मिलकर काम करेंगे और तीसरी बार हम हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।" हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।