Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, विधायक संजीव कुमार आरजेडी में शामिल

Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झटका देते हुए, विधायक संजीव कुमार शुक्रवार को विपक्षी पार्टी आरजेडी में शामिल हो गए। सत्तारूढ़ दल से अपना दो दशक पुराना नाता तोड़कर, कुमार खगड़िया जिले में एक रैली में आरजेडी में शामिल हुए। खगड़िया ज़िले में ही परबत्ता विधानसभा क्षेत्र स्थित है, जहां वे प्रतिनिधित्व करते हैं।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए रैली को संबोधित किया क्योंकि खराब मौसम के कारण वे व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल नहीं हो सके। पिछले साल जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में वापस आए थे, तब उन पर जेडीयू को तोड़ने की कोशिश करने के आरोप लगे थे।

संजीव कुमार ने कहा, "सिर्फ़ तेजस्वी यादव ही बिहार को मज़बूत नेतृत्व दे सकते हैं। सरकार के सभी हालिया फैसले, चाहे वो 125 यूनिट मुफ़्त बिजली हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी, तेजस्वी यादव के वादों पर ही आधारित थे।"

जेडीयू सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए संजीव ने कहा, "नीतीश कुमार भले ही अच्छे इंसान हों, लेकिन वे गुंडों से घिरे हुए हैं। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर उनकी घोषित शून्य सहनशीलता कहीं नज़र नहीं आती। मैं 2004 में अपने पिता के साथ पार्टी में शामिल हुआ था। लेकिन पिछले कुछ समय से मुझे घुटन महसूस हो रही है।" कुमार के दिवंगत पिता, रामानंद प्रसाद सिंह, दो बार जेडीयू विधायक के रूप में परबत्ता सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

शक्तिशाली उच्च जाति भूमिहार से ताल्लुक रखने वाले कुमार को पार्टी में शामिल करने को यादव द्वारा ये संदेश देने की एक और कोशिश के रूप में देखा जा रहा है कि उनकी आरजेडी 'ए से जेड' (समाज के सभी वर्गों) का प्रतिनिधित्व करती है, न कि केवल 'एमवाई' (मुसलमान और यादव) का।