Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Bihar Election Result: मोकामा से अनंत कुमार सिंह जीते, वीणा सिंह को 28,206 वोटों से हराया

Bihar Election Result: बिहार में शुक्रवार को जेल में बंद माफिया से नेता बने अनंत कुमार सिंह ने मोकामा सीट से जीत हासिल की। वो जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी की वीणा सिंह को 28,206 वोटों से हराया।

अनंत सिंह को 91,416 वोट मिले, जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 63,210 वोट से संतोष करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में सनसनी फैलाने वाली दुलार चंद की हत्या के आरोप में उन्हें मतदान से कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

मोकामा सीट 1990 से सिंह के परिवार के पास रही है, चाहे उनका पार्टी से जुड़ाव कुछ समय के लिए ही रहा हो। अनंत सिंह ने 2022 में पत्नी नीलम देवी को ये सीट सौंप दिया था, जब यूएपीए मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।