Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

बेंगलुरू में JDS और BJP ने की ज्वाइंट कॉर्डिनेशन मीटिंग, दोनों पार्टियों के नेता हुए शामिल

Karnataka: कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि जेडीएस और बीजेपी की कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक बहुत लाभदायक रही और सर्वसम्मति से ये राय बनी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना चाहिए।

लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कॉर्डिनेशन बनाने के लिए बेंगलुरु में बीजेपी और जेडीएस के दोनों नेताओं की एक ज्वाइंट कॉर्डिनेशन मीटिंग बुलाई गई थी।

इस बैठक में बीजेपी नेता बी. एस. येदियुरप्पा, गोविंद करजोला, डी. वी. सदानंद गौड़ा, आर. अशोक, जेडीएस नेता एच. डी. देवेगौड़ा, एच. डी. कुमारस्वामी, जी. टी. देवेगौड़ा मौजूद रहे।