Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ने के लिए मंगाईं JCB मशीनें

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत एक दर्जन से अधिक मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को किसान और सरकारों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने किसानों को पांच साल के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई है. जिसके बाद किसान अब दिल्ली कूच की तैयारी करने लगे हैं.

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ-साथ बड़ी पोकलेन मशीनें भी पहुंच गई हैं. इन मशीनों को चलाने वाले ऑपरेटरों को पुलिस के आंसू गैस के गोलों और रबर बुलेट से बचाने के लिए मॉडिफाई भी किया गया है. पूरे केबिन को लोहे की मोटी-मोटी शीट्स से फुलप्रूफ कर दिया है.

अगर हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश करती है, आंसू गैस के गोले या बल प्रयोग करती है तो किसानों ने मशीन के ड्राइवर को उससे बचने के लिए ड्राइवर के कैबिनेट को लोहे की मोटी चादर से ढक कर बख्तरबंद बनाया है. किसानों का दावा है कि ये केबिन बुलेट प्रूफ है. वो अब करो या मरो की सोच के साथ आए हैं.