Breaking News

महाराष्ट्र GST कलेक्शन में नंबर वन रहा, FY 2025-26 में ₹2.51 लाख करोड़ जुटाए     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा     |   आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया     |   पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी: PAK विदेश मंत्रालय     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो, आमने-सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता     |  

J&K: कटरा में गैस महंगी, वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की जेब पर बढ़ा बोझ

जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के असर से अछूते नहीं हैं। सड़क किनारे ठेले लगाने वालों से लेकर छोटे-बड़े भोजनालयों तक, सभी एलपीजी की किल्लत और कमर्शियल गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकाकर भोजन और अन्य खाने पीने के सामानों को खरीद रहे हैं।
वहीं, व्यवसायिक सिलेंडर न मिलने की वजह से कुछ लोगों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी हैं।