Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को मिला इनाम, सीएम सम्राट ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को क्रिकेटर ईशान किशन को 2026 टी20 विश्व कप जीतने में उनके योगदान के लिए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। किशन की जड़ें राज्य के नवादा जिले से जुड़ी हैं और उन्होंने अपना शुरुआती बचपन पटना में बिताया था। शुक्रवार को वे मुख्यमंत्री से उनके दफ्तर में मिलने पहुंचे।

27 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने चेक सौंपने से पहले किशन के गले में एक शॉल डाली और उन्हें एक स्मृति-चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, जिसने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीता, शानदार बल्लेबाज और बिहार के सपूत, श्री @ishankishan51 जी को राज्य सरकार ने विश्व कप जीतने में उनके अहम योगदान के लिए एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।"

इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत शीर्ष अधिकारी और किशन के करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे।