Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

इंदौर में आरओ प्यूरिफायर की मांग बढ़ी, दूषित पानी के मौतों-बीमारियों के बाद लोगों में दहशत

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इंदौर के भागीरथपुरा में दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई है और लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इसके बाद कई लोग अपने घरों में आरओ प्यूरीफायर लगवा रहे हैं।

दस्त का प्रकोप जारी है। लिहाजा लोग अपने परिवार और प्रियजनों की सेहत को लेकर चिंतित हैं। आरओ प्यूरिफायर लगाना घरेलू बजट से इतर खर्च है। ऐसे में कई लोग कर्ज लेकर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं। उनका कहना है कि भारी-भरकम अस्पताल बिलों के मुकाबले पीने के सुरक्षित पानी में निवेश करना बेहतर है।

इंदौर नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई कर रहा है, फिर भी कई लोग दूषित होने के डर से इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे। उनका कहना है कि शहर के जल स्रोतों से उनका भरोसा उठ चुका है।

आरओ यूनिट लगाने वाले तकनीशियन बताते हैं कि मांग में भारी वृद्धि हुई है। हर रोज 25 से ज्यादा लोग पूछताछ कर रहे हैं। वे कहते हैं कि इस इलाके में पानी का टीडीएस स्तर बहुत ज्यादा है। बिना उपचार के ऐसा पानी पीना निश्चित रूप से सेहत के लिए खतरनाक है।

प्रशासन संकट से निपटने की कोशिश कर रहा है। कई लोगों ने अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने का जिम्मा खुद उठा लिया है। अधिकारियों ने बीमारी का दौर शुरू होने के बाद से छह लोगों की मौत और सौ से ज्यादा मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। इनमें कम से कम 20 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।