Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

'INDI alliance' के नेता सनातन को करना चाहते हैं खत्म, महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि रामनवमी पर राम लला इस बार भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। उन्होंने विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं को लेकर कहा कि उन लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया  था। वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं।

पीएम नागपुर के रामटेक कस्बे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे।