Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

UP में शख्स ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शख्स ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. मामला नागल थानाक्षेत्र के एक गांव का है. दरअसल, शख्स अपने छोटे भाई और उसकी बीवी द्वारा लगाए जा रहे इल्जामों से परेशान था. इसीलिए उसने ये कदम उठा लिया.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं. आस-पास के लोगों को शक हुआ तो वे उस घर में जा पहुंचे. घर में एक शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. पूरा फर्श भी खून से लाल हो रखा था. शख्स की हालत बेहद गंभीर थी. पड़ोस के लोग तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन घायल शख्स की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल शख्स का इलाज जारी है.