Breaking News

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिं​ह ने BSP विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड का किया विरोध     |   राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने PM मोदी का इजरायल की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत किया     |   'अब तक CBI ने नहीं शुरू की जांच', अजित पवार प्लेन क्रैश पर बोले रोहित पवार     |   NCERT की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन से संबंधित सामग्री का SC ने लिया स्वत: संज्ञान     |   दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या     |  

Assam Assembly Elections: संकट में है सुआलकुची का रेशम उद्योग, महिला बुनकरों ने लगाई मदद की गुहार

Assam Assembly Elections: असम के मशहूर रेशम केंद्र, सुआलकुची में मुगा सिल्क की महिला बुनकर पारंपरिक कला को जिंदा रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। बढ़ती लागत और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने उनकी कमाई काफी कम कर दी है। कई महिलाएं दिन में दस-दस घंटे काम करती हैं, फिर भी घर चलाना मुश्किल होता है।

कोकून से रेशम के धागे निकालने और फिर बुनाई करने की प्रक्रिया काफी मेहनत भरी होती है। इसमें गलती की गुंजाइश नहीं होती। महिला बुनकरों ने कच्चे माल की ऊंची लागत और कम मजदूरी जैसी चुनौतियों के बारे में बताया। उनकी शिकायत है कि कठिनाइयां कम करने के लिए उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिलती है।

राज्य विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। बुनकर ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में हैं जो उनके हितों को प्राथमिकता दें। उन्हें उम्मीद है कि उनकी परंपरा और आजीविका को नया जीवन मिलेगा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा। 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं।