Breaking News

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट     |   महाराष्ट्र: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती     |   CM हिमंता की 'गन वाली तस्वीर' पर ओवैसी ने दर्ज कराई FIR     |   असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता सरमा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग     |   लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित     |  

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बेंगलुरू में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी की है कि कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। इसमें कहा गया है कि शिवमोग्गा, चिकमगलुरु, कोडागु, धारवाड़, हावेरी, बेलगावी और हासन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और लगातार 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने ये भी कहा कि तटीय कर्नाटक के जिलों में 30 जून तक भारी बारिश जारी रहेगी।