Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं, रांची में छापेमारी पर झारखंड के मंत्री आलमगिरी आलम

झारखंड के मंत्री आलमगिरी आलम ने सोमवार को कहा कि उनके निजी सचिव संजीव लाल से कथित तौर पर जुड़े घरेलू नौकर के घर से नकदी की बरामदगी के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आलमगिरी आलम ने कहा, ''मुझे अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।''

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को घरेलू नौकर के घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद करने की बात कही है। तलाशी के वीडियो फुटेज में कमरे में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं, जो कथित तौर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर की है।

ये तलाशी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिन्हें पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।