दक्षिण कोरियाई वाहन मैन्यूफैक्चरर हुंदै की भारतीय शाखा हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को बताया कि कंपनी को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजुरी मिल गई है। आईपीओ दस्तावेज जून में दाखिल किए गए थे।
इसके अनुसार आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक हुंदै मोटर कंपनी के 142,194,700 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।दक्षिण कोरिया मूल की कंपनी बिक्री पेशकश के जरिये अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है। हुंदै मोटर इंडिया ने भारत में 1996 में ऑपरेशन शुरू किया और वर्तमान में विभिन्न खंडों में 13 मॉडल की बिक्री करती है।
जापान की वाहन मैन्यूफैक्चरर मारुति सुजुकी के 2003 में लिस्टिड होने के बाद दो दशकों में पहली बार कोई वाहन बनाने वाली कंपनी आईपीओ ला रही है।
हुंदै मोटर इंडिया को आईपीओ लाने के लिए सेबी से मिली मंजूरी
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को मिला इनाम, सीएम सम्राट ने सौंपा 1 करोड़ का चेक.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.