Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

रूस में हैदराबाद के शख्स की मौत, परिवार ने सरकार से की शव वापस लाने की मांग

Telangana: नौकरी के नाम पर ठगी और फिर धोखे से रूस पहुंचने के बाद भारतीय शख्स मोहम्मद अफसान की मौत हो गई। मौत के बाद उनके परिवार के लोगों ने अब उसके शव को वापस वतन लेकर आने की मांग सरकार से की है। उनसे पहले नौकरी के नाम पर धोखा हुआ फिर झूठ बोल कर उन्हें रूसी सेना के लिए 'सहायक' के तौर पर काम करवाया गया।

अब अस्फान के परिवार ने शव को वापस हैदराबाद लाने में मदद की मांग सरकार से की है। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने बुधवार को अस्फान के परिवार को उनकी मौत की सूचना दी। 30 साल के युवक की मौत किस कारण से हुई ये अभी तक पता नहीं चल सका है।

अफसान के बड़े भाई इमरान ने कहा, "हमें कॉल के जरिए पता चला। हमारे पास कोई दूसरी  जानकारी नहीं है। हमने केंद्र सरकार से उसका शव वापस लाने की मांग की है।" उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के अफसान और दो दूसरे युवक पिछले साल नवंबर में रूस पहुंचे थे, क्योंकि एजेंटों ने उन्हें रूसी सरकारी कार्यालयों में सहायक के रूप में नौकरी देने का वादा किया था। 

परिवार ने आखिरी बार अफसान से 31 दिसंबर, 2023 को बात की थी। मॉस्को पहुंचने के बाद, उनसे रूसी भाषा में एक पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें रूसी सेना में सहायक के रूप में भर्ती किया गया था।