Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

जयपुर में लगातार हो रही बारिश से ढहा मकान, पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में एक मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार देर रात सुभाष चौक सर्किल के पास हुआ। जिस मकान में यह हादसा हुआ उसमें 19 लोग किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण मकान का जर्जर होना और लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व अन्य टीम मौके पर पहुंचीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी सुनीता घायल है। इनके अलावा चार लोगों का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएमएस ट्रॉमा प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है। उन्होंने कहा, "अभी चार लोग ऊपरी मंजिल पर भर्ती हैं। उनमें से एक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। उनमें से दो बच्चे हैं।" घायलों में से एक की कॉलर बोन में फ्रैक्चर है और जबड़े के पास घाव है।