Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

रात में होम फूड, सुबह जेल का ब्रेकफास्ट, योगा भी किया… तिहाड़ में ऐसे कट रहा केजरीवाल का समय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. शराब घोटाला मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक यहां रहना होगा. जेल में बंद केजरीवाल ने रात को घर का खाना खाया. वहीं सुबह उन्होंने जेल का ही ब्रेकफास्ट किया. जेल सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को एक मुजरिम किट दी गई है. इस किट में चप्पल, चादर के अलावा बाकी जरूरी सामान हैं.

रात को उन्होंने घर का ही खाना खाया था. सुबह उन्होंने तिहाड़ जेल का ही ब्रेकफास्ट खाया है. उन्होंने योगा भी किया है. केजरीवाल ने कुछ डिमांड नहीं की है. लंच के लिए अभी तक घर का खाना आया नहीं है इसलिए वो जेल का खाना ही खाएंगे. लंच में 5 रोटी या चावल बाकी सब्जी दाल दी जाती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री सुबह से बैरक में ही हैं. बता दें कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल की बैरक नंबर दो में रखा गया है.