Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर, त्रिपुरा और राजस्थान में करेंगे चुनाव प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सोमवार को मणिपुर में प्रचार करेंगे। इसके अलावा शाह त्रिपुरा और राजस्थान का दौरा भी करेंगे। शाह इंफाल में रैली करेंगे और मणिपुर के शिक्षा और कानून मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

ये सीट फिलहाल बीजेपी नेता और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के पास है। मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में इंफाल घाटी में 32 विधानसभा सीटें हैं। बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया। इसके बाद तीन मई, 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी।

इसके बाद से जारी हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। बीजेपी ने दूसरी लोकसभा सीट पर मणिपुर से बाहर के किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है। बीजेपी ने यहां अपने सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवार को समर्थन दिया है। इंफाल में रैली से पहले शाह सुबह त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के तहत अगरतला के कुमारघाट में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। शाम को गृह मंत्री जयपुर में रोड-शो में भी हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती चार जून को होगी।