Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गृहमंत्री अमित शाह असम में करेंगे चुनाव प्रचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज असम जाएंगे। अमित शाह लखीमपुर लोकसभा सीट के चुकुली भोरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

लखीमपुर से बीजेपी ने मौजूदा सांसद प्रदान बरुआ को टिकट दिया है, जो लगातार तीसरी बार लोकसभा पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने उदय शंकर हजारिका को मैदान में उतारा है। गृहमंत्री तिनसुकिया जिले में चालिहा नगर से थाना चिरायली तक रोड शो भी करेंगे।

तिनसुकिया शहर डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जहां से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, बीजेपी उम्मीदवार हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है और सोनोवाल का मुकाबला संयुक्त विपक्षी मोर्चा, असम के प्रत्याशी लुरिनज्योति गोगोई और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज धनोवार से है। मौजूदा लोकसभा में डिब्रूगढ़ सीट बीजेपी के पास है। इस सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है।