Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

राजस्थान में होम वोटिंग की हुई शुरुआत, बुजुर्ग घर बैठे कर रहे मतदान

Jaipur: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए घर से वोट डालने की सुविधा (होम वोटिंग) शुक्रवार से शुरू हो गया। राजस्थान में अब तक 58,000 से ज्यादा मतदाताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों में घरेलू मतदान का विकल्प चुना है। पहले चरण के लिए पांच से 14 अप्रैल तक होम वोटिंग कराई जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कहा कि चुनाव को ज्यादा समावेशी बनाने के लिए होम वोटिंग की पहल की गई है। पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान भी इसी तरह की कवायद सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस सुविधा का लाभ ज्यादात्तर 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग उठाते हैं। 

वरिष्ठ नागरिकों ने चुनाव आयोग की इस पहल की सराहना की जो उन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने की सुविधा देती है। दूसरे चरण में होम वोटिंग 14 से 21 अप्रैल तक होगी। राजस्थान में आम चुनाव 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में होंगे।

पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्र गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होंगे। दूसरे चरण में 13 सीट, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में मतदान होंगे।