Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

Kerala Polls: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए 'होम वोटिंग' प्रक्रिया शुरू, 4 अप्रैल तक डाले जाएंगे वोट

Kerala Polls: केरल के तिरुवनंतपुरम में सोमवार को घर से मतदान की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो गया। 85 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं और 40 फीसदी दिव्यांग लोगों को ये सुविधा दी गई है, ताकि मतदान केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रहे।

पूरे केरल में मतदान अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की टीमें मतपत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ मतदाताओं के घर जा रही हैं। 87 साल की ललिताम्बिका देवी ने सभी मतदाताओं से खासकर, युवा वोटरों से जरूर मतदान करने की अपील की है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में 890 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। विधानसभा की 140 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। नतीजे चार मई को आएंगे। राज्य में 'होम वोटिंग' की प्रक्रिया चार अप्रैल को पूरी होगी।