Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

उधमपुर में पीएम मोदी की रैली में पहुंचा उनका हमशक्ल

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोदी मैदान में मेगा चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी के हमशक्ल अशोक पटेल भी पहुंचे। अशोक पटेल मूल रुप से गुजरात के रहने वाले हैं और बीजेपी के समर्थक हैं। रैली के दौरान अशोक पटेल भी काफी चर्चा का विषय बने रहे। 

सफेद कुर्ता-पायजामा, लाल गमछा, चश्मा, सफेद बाल और दाढ़ी के लुक में पीएम मोदी की रैली में आए अशोक पटेल ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा। वो पीएम की तरह दिख रहे थे।