Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Assam: श्रीभूमि जिले में 6 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

असम के श्रीभूमि जिले में सोमवार को पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये की संदिग्ध हेरोइन जब्त की और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। नीलमबाजार के लालपूल इलाके में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने एक वाहन से साबुन के 76 डिब्बे बरामद किए, जिसमें तस्कर मिजोरम के चंपई जिले से श्रीभूमि में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। उनके पास से 870 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजात में छह करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। 

गिरफ्तार तस्करों की पहचान हैलाकांडी जिले के साहेल आलम लस्कर, गुवाहाटी के हाटीगांव के इफ्तिकार अहमद लस्कर और श्रीभूमि जिले के पथरकंडी इलाके के सब्बीर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के लिए तीनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर @sribhumipolice ने लालपूल, नीलामबाजार में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया। छह करोड़ रुपये मूल्य की 870 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की गई; तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए।"