Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

Goa: पणजी में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भरा, रविवार के लिए भी अलर्ट जारी

गोवा के पणजी में शुक्रवार को भारी बारिश होने की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश की वजह से दुकानें और सड़के पानी में डूब गईं। लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, गोवा और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई।" विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।