Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पंचकूला पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, गुरुद्वारे में टेका मत्था, लगाई अरदास

Panchkula: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बंतो कटारिया और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने भी मुख्यमंत्री के साथ नाडा साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और अंबाला से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया के साथ सैनी मंगलवार को करनाल जाएंगे। जहां बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे।

करनाल जाते समय नायब सिंह सैनी ने अंबाला और कुरूक्षेत्र में रोड शो किया।