Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

हरियाणा: पलवल में 47 बांग्लादेशियों ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

हरियाणा के पलवल में कैंप पुलिस थाने में बुधवार को 47 बांग्लादेशियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी 47 बांग्लादेशी हरियाणा में राजस्थान सीमा के पास पचेरी के पास एक ईंट निर्माण इकाई में काम कर रहे थे। इकाई के मालिक ने बांग्लादेशियों को वहां से जाने के लिए मजबूर किया, जिसके कारण उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।

डीएसपी नरेंद्र खटाना के मुताबिक कैंप पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 47 बांग्लादेशियों की पहचान की गई जिनमें से कुछ बच्चे हैं। उनके मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आत्मसमर्पण करने वाले बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। आत्मसमर्पण करने वाले बांग्लादेशियों के मुताबिक वो 8-10 साल पहले बॉर्डर पर दलाल को पैसे देकर भारत आया था।