Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में पाए गए मृत

Chandigarh: हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थे।

चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अपराह्न करीब 1.30 बजे हमें सेक्टर 11 पुलिस थाना में सूचना मिली। सेक्टर 11 के एसएचओ और उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आत्महत्या की सूचना मिली थी... शव की पहचान आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के रूप में हुई है।’’

कौर ने मौके से ‘सुसाइड नोट’ मिलने के सवाल पर कहा, ‘‘सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच जारी है।’’