Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सीएम भूपेंद्र पटेल ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Gujarat: अहमदाबाद में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथ यात्रा से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि रथ यात्रा के लिए सभी का उत्साह बना रहे और राज्य के नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती रहे। भगवान जगन्नाथ जी की कृपा गुजरात और पूरे देश पर बनी रहे।  

सीएम ने देश में इस बार अच्छी बारिश की कामना की। रथ यात्रा (रथ उत्सव) अहमदाबाद में हर साल मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।

1878 से, जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद हर साल रथ यात्रा जुलूस का आयोजन करता आ रहा है। इस त्योहार में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की पूजा की जाती है।