Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गुजरात एटीएस ने देशी पिस्टल के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने मध्य प्रदेश के एक हथियार सप्लायर और पांच दूसरे आरोपितों को 25 देशी पिस्टल और 90 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई राज्य में सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले की गई है। एटीएस को शुरुआती जांच से पता चला है कि मुख्य आरोपित मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला 26 साल का है। उसने कथित तौर पर अवैध हथियार खरीदकर, उन्हें कमीशन पर गुजरात में बेचा है।

एटीएस को हाल ही में एक खूफिया सूचना मिली थी कि आरोपित 25 अप्रैल को सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला शहर के निवासी को हथियार और कारतूस देने के लिए अहमदाबाद शहर के नारोल पुल पर आएगा। सूचन पर एटीएस टीमों ने जाल बिछाकर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और मौके पर ही एक आरोपित के पास से पांच पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए।