Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गुजरात में चाय विक्रेता को मिला ₹115 करोड़ का आयकर नोटिस, पीड़ित के खाते में हैं केवल 475 रुपये

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चाय की दुकान में काम करने वाले आसिफ मोहम्मद को 115 करोड़ रुपय का नोटिस इनकम टैक्स विभाग ने भेजा है। 

आसिफ मोहम्मद पिछले 25 सालों से एक स्थानीय होटल में काम कर रहे हैं और फिलहाल उन्हें 10 हजार रुपये सैलरी मिलती है। आसिफ के बैंक खाते में केवल इन दिनों केवल 475 रुपये हैं, ऐसे में 115 करोड़ रुपये के नोटिस ने उन्हें बुरी तरह से हिला दिया है।

आसिफ ने कहा कि उन्हें आयकर विभाग से एक नहीं, बल्कि तीन नोटिस मिले हैं, जिनमें से हर नोटिस में राशि का भुगतान करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा, "115 करोड़ रुपये के आयकर नोटिस के बाद, हमने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया है।"

इस मामले पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ये पहचान, धोखाधड़ी या लिपिकीय गलती का मामला हो सकता है।