Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार, हर्ष सांघवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

Gujarat Minister: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें 25 मंत्री शामिल हैं। इनमें 3 महिलाएँ और जातिगत समुदायों के प्रतिनिधि हैं, इसके साथ ही हर्ष संघवी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

नए मंत्रिमंडल की सूची में स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण कुमार माली, रुशिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, रिवाबा जाडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेन्द्र वाघानी, प्रफुल्ल पानशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई का नाम शामिल है। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। बता दें कि गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

गुजरात में भूपेंद्र सरकार के इस बदलाव में पहली बार विधायक बनी रिवाबा जड़ेजा को भी मंत्रि बनाया गया है, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रवींद्र जडेजा भी शामिल हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा विधायक लविंगजी ठाकोर ने कहा कि ‘आज मुझे मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है, इसलिए मैं वहां आकर बहुत खुश हूं। पहले भी क्षत्रिय समुदाय के कई लोगों को मंत्री बनाया गया है और आज फिर से बनाया जाएगा। पार्टी जिसे भी मंत्री बनाएगी, हम बहुत खुश हैं। मुझे भाजपा पर पूरा भरोसा है, जो मेरा मानना है कि हर समुदाय का समान रूप से सम्मान करती है।’

मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर भाजपा विधायक कन्हैयालाल किशोरी ने कहा, ‘पार्टी ने हमें सुबह 11.30 बजे का समय दिया है, हम कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी विधायक और पार्टी कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे। हम नए मंत्रियों को बधाई देंगे। गुजरात और भी अधिक विकसित होगा।’

2027 चुनाव के लिए अहम-  
गुजरात सरकार के मंत्रिपरिषद में यह फेरबदल  भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है, पार्टी आगामी निकाय चुनाव में नए सामाजिक समीकरणों को परखने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है, युवा विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने से युवा नेताओं का हौसला और सरकार में ओबीसी-पाटीदार प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। आगामी चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।