Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

गुजरात पुल हादसे में मृतकों की संख्या 18 हुई, फंसे हुए शवों को निकालने के लिए अभियान जारी

Gujarat: गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान शुक्रवार फिर से शुरू हुआ क्योंकि दो व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह पादरा कस्बे के पास गंभीरा गांव के पास ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। ये हादसा सुबह सात बजे हुआ था।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों की कम से कम 10 टीमों द्वारा पूरे दिन खोज और बचाव अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया, "18 डेड बॉडीज हमने रिकवर की हैं और दो पर्सन के मिसिंग की लिस्ट हमारे पास है और अभी उसको हम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आज का हमारे ऑपरेशन का जो प्राइमरी ऑब्जेक्टिव है जो डेड बॉडी है बिल्कुल वो फंसी हुई है ट्रैप है, वो एक ज्यादातर स्लेप के नीचे ट्रैप है, उनको निकालने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ जो ट्रक फंसा हुआ है, ट्रक का ड्राइवर भी मिसिंग है। तो वो डेड बॉडी को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।"