Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

Gujarat: बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बम की धमकी, खाली कराया गया परिसर

Gujarat: गुजरात में बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ ही देर पहले बुधवार को विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष वांडा ने बताया कि ई-मेल में विधानसभा परिसर में बम रखे जाने का दावा किया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया कि बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 8:45 बजे अधिकारियों को इस धमकी के बारे में पता चला। डीएसपी ने कहा, ‘‘ईमेल के माध्यम से बम की धमकी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक पदार्थों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।’’

उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।